जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
फायरिंग में घायल युवक मामले में एक आरोपी गिरफ्तार आंधी-तूफान और बारिश से सिंगरामऊ में विद्युत व्यवस्था चरमराई* पत्रक पर जानलेवा हमले के मामले में दो वांछित गिरफ्तार* प्रतापगढ़: कोहंडौर को मिली बड़ी सौगात, करीब सात करोड़ से बना आधुनिक थाना भवन* प्रतापगढ़ : रैन बसेरे में सफाई - पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश* प्रतापगढ़: पट्टी अर्जुन गौतम की पुलिस कस्टडी में मौत की निष्पक्ष जांच की मांग*
जौनपुर

पत्रक पर जानलेवा हमले के मामले में दो वांछित गिरफ्तार*

फतेहगढ़ रोड से खुटहन पुलिस ने दबोचा, पांच अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी*

*खुटहन/जौनपुर। पत्रकार गोकर्ण पांडेय पर हुए जानलेवा हमले के मामले में खुटहन पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को फतेहगढ़ रोड से पकड़ा। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंजनी मिश्रा पुत्र स्व. सुभाष चंद्र मिश्रा और धर्मेंद्र मिश्रा पुत्र राधेश्याम मिश्रा, निवासी शहाबुद्दीनपुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मु0अ0सं0 316/2026 में वांछित चल रहे थे।

पुलिस के अनुसार, मामले में कुल सात आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज है। इनमें हीरेंद्र मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, अंजनी मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, अरवनी मिश्रा, अन्तिम तिवारी और विशाल सिंह के नाम शामिल हैं। इनमें अंजनी मिश्रा और धर्मेंद्र मिश्रा की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि शेष पांच नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

इधर, हमले में घायल पत्रकार गोकर्ण पांडेय का 22 सितंबर से जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल में भर्ती पत्रकार के उपचार के बीच दो आरोपियों की गिरफ्तारी से मामले में पुलिस कार्रवाई आगे बढ़ी है। शेष नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस की अगली कार्रवाई पर निगाह बनी हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार तथा रिजर्व कांस्टेबल रोशन गुप्ता शामिल रहे।