जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
फायरिंग में घायल युवक मामले में एक आरोपी गिरफ्तार आंधी-तूफान और बारिश से सिंगरामऊ में विद्युत व्यवस्था चरमराई* पत्रक पर जानलेवा हमले के मामले में दो वांछित गिरफ्तार* प्रतापगढ़: कोहंडौर को मिली बड़ी सौगात, करीब सात करोड़ से बना आधुनिक थाना भवन* प्रतापगढ़ : रैन बसेरे में सफाई - पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश* प्रतापगढ़: पट्टी अर्जुन गौतम की पुलिस कस्टडी में मौत की निष्पक्ष जांच की मांग*
जौनपुर

आंधी-तूफान और बारिश से सिंगरामऊ में विद्युत व्यवस्था चरमराई*

बीती रात से बिजली संकट गहराया, कई पोल टूट कर गिरे। पेयजल से लेकर मोबाइल चार्जिंग तक के लिए लोग परेशान*

सिंगरामऊ/जौनपुर। क्षेत्र में बीती रात से तेज आंधी-तूफान और बारिश के चलते विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा की आवश्यक जरूरतों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत संकट का असर पेयजल व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग सहित घरेलू कार्यों पर भी पड़ा है।

बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या भी बढ़ गई है। लोग पेयजल की व्यवस्था के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो पाने से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण घरों के साथ-साथ अन्य जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं।

पशुपालकों की बढ़ी परेशानी
बारिश और तेज हवा के बीच पशुपालकों के सामने मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था करना भी चुनौती बन गया है।

किसानों की मेहनत पर फिरा पानी
तेज हवा और बारिश का सबसे अधिक असर किसानों पर दिखाई दे रहा है। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका से किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि महीनों की मेहनत और उनकी गाढ़ी कमाई पर मौसम की मार पड़ रही है। बारिश के कारण फसलों को सुरक्षित रखने और खेतों में काम करने में भी दिक्कत हो रही है।

आंधी-तूफान के साथ विद्युत आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है, ताकि पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सामान्य हो सकें।
जे.ई.तथा लाइनमैन धीरज मौर्य ने बताया की बदलापुर से सिगरामऊ आने वाली 33 000 वोल्टेज के कई खंबे सुल्तानपुर (तखा गंज) आशुतोष शहीद मार्गतथा ग्रामीण इलाकों में टूट कर गिर गए हैं टीमें कार्य कर रही हैं स्पॉट पर पानी होने से कुछ दिक्कत आ रही है। विद्युत व्यवस्था बहाली के उपाय किए जा रहे हैं