समेकित बाल विकास सेवा योजना आईसीडीएस के अन्तर्गत उत्तम स्वास्थ्य से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
प्राथमिक विद्यालय बदलापुर में बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य के संबंध में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
आज प्राथमिक विद्यालय भलुआही वार्ड नंबर 8 बदलापुर में पोषण पखवाड़ा के तहत सेवा संकल्प अभियान घर आंगन बालक बालिका स्वस्थ स्पर्धा दिवस आयोजित किया गया, जिसमें सीडीपीओ नंदिनी श्रीवास्तव क्षेत्रीय सुपरवाइजर निकिता सिंह और आंगनबाड़ी प्रेमा सिंह,दुर्गावती बिंद और शेष आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सभासद प्रतीक्षा सिंह ने हमारी लाभार्थियों को प्रोत्साहित और सम्मानित और पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया और बच्चों की खान-पान और परवरिश के बारे में उनके अभिभावकों से बताया और बाहरी चीज से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया कार्यक्रम में उपस्थित जितने भी स्वच्छ स्वस्थ बच्चे रहे उनमें सभासद प्रतीक्षा सिंह पुरस्कार स्वरूप टिफिन बॉक्स और बिस्कुट भी वितरण किया