सुल्तानपुर : बैनामे की जमीन पर कब्जे को लेकर थाने और तहसील के चक्कर लगा रहा दंपती
*खतौनी में नाम दर्ज होने के बावजूद नहीं, मिल रहा कब्जा विपक्षी दे रहा धमकी*
प्रतापगढ़। नगर पंचायत ढकवा के वार्ड नंबर 8 निवासी सत्यनारायण सोनी पुत्र धर्मेंद्र सोनी ने सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र के ग्राम रेतवा साड़ापुर निवासी रविंद्र निषाद से गाटा संख्या 110 में पौने चार बिस्वा भूमि अपनी पत्नी शांति देवी के नाम बैनामा कराया था। पीड़ित के अनुसार भूमि का दाखिल-खारिज भी हो चुका है और खतौनी में शांति देवी का नाम दर्ज है सत्यनारायण सोनी और उनकी पत्नी शांति देवी का आरोप है कि जब वे उक्त भूमि पर कब्जा लेने के लिए जाते हैं तो गांव के प्रधान दिनेश तथा उनके भाई बैजनाथ द्वारा उन्हें गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी जाती है और जमीन पर कब्जा लेने से रोक दिया जाता है। पीड़ित का कहना है कि संबंधित भूमि की खतौनी में न तो दिनेश का नाम दर्ज है और न ही उनके भाई बैजनाथ का, इसके बावजूद उन्हें कब्जा लेने से रोका जा रहा है।पीड़ित दंपती ने मामले को लेकर उपजिलाधिकारी लंभुआ तथा थाना चांदा में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि पुलिस की ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, लेकिन अभी तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने प्रशासन से बैनामे की भूमि की स्थिति की जांच कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।