*प्रतापगढ़ थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में धौरहरा में हुई चोरी का पुलिस ने किया सफल अनावरण*
*पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोरी गैंग के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार और सामान बरामत*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौरहरा में हुई चोरी का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी किए गए कंप्यूटर सेट, लैब सामग्री और अन्य शैक्षणिक सामान बरामद किया गया है। बीते दिनों अज्ञात चोरों ने विद्यालय परिसर में घुसकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। चोर यहां से छह कंप्यूटर सेट, एक सिलाई मशीन, खेल सामग्री, गणित एवं विज्ञान किट, स्टेशनरी, बेडशीट-कुशन और एडोलेंस से संबंधित सामग्री सहित कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक व उपयोगी सामान चुरा ले गए थे। विद्यालय प्रबंधक की तहरीर पर आसपुर देवसरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने चोरी के खुलासे के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया था। जांच के क्रम में पुलिस ने अंतर्जनपदीय आरोपी राजेश गुप्ता को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथ उसके सहयोगी सुरजीत वर्मा और उमा शंकर वर्मा को भी पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार की है। उनके कब्जे से चोरी का अधिकांश सामान बरामद कर लिया गया है।
