*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा चिट फंड कंपनियों से ऑनलाइन गेम का युवक हुआ शिकार दो दिन से लापता*
*आसपुर देवसरा थाने में गुमशुदी दर्ज पुलिस और परिवार वालों के तमाम प्रयास के बावजूद भी नहीं मिल रहा सुराग*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव निवासी डाकघर के अभिकर्ता के गायब होने के दो दिन बाद भी कोई सुराग न लगने से परिवार के लोग परेशान हैं। अब उनके मोबाइल पर एक माह के अंदर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के लेनदेन ने परिजनों की नींद उड़ा दी है। इस मामले में परिजन ऑनलाइन गेम में पैसा हारने की बात बता रहे हैं। परिजनों ने गायब हुए डाकघर अभिकर्ता के बैंक खातों को खंगालने के बाद यह बात सामने निकल कर आ रही है।
बताया गया है कि गाँव के निवासी हेमंत कुमार दूबे पुत्र शिव प्रताप दुबे डाकघर में अभिकर्ता थे। वह एलआईसी का भी काम देखते थे। प्रतिदिन लोगों से वसूली भी जमा पैसा कराने के लिए करते थे। अचानक 30 मई को सुबह वह घर से तब गायब हो गए जब सभी लोग घर पर मौजूद थे। परिजनों ने सोचा कि कहीं वह गए हुए होंगे। लेकिन दिन बीता, रात बीती, दूसरे दिन तक उनका कोई सुराग नहीं लगा। परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान थाना आसपुर देवसरा पहुंचे। वहां पर पत्नी की ओर से तहरीर पुलिस को दी गई जिसमें गुमशुदगी दर्ज की गई है। सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और बरामदेगी का प्रयास कर रही है परिजनों द्वारा उनके बैंक खातों के लेनदेन का डिटेल निकाला गया। इसमें एक बैंक खाते से लगभग इक्यानबे लाख रुपए डेबिट क्रेडिट हुआ है। जबकि दूसरे मोबाइल पर उनके जो मैसेज आया है। उसमें लगभग 3 चिटफंड कंपनियों के नाम पर लगभग बाईस लाख रुपए का लेनदेन हुआ है। जबकि तीसरा एकाउंट का अभी डिटेल परिजनों को मिल नहीं सका है। गायब हुए हेमंत के भाई अरविंद कुमार दूबे का कहना है कि मोबाइल पर सिर्फ मैसेज ही पैसा निकाले जाने का मिला है। लेकिन उनका सुराग न लगने के कारण कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। अभी तक पुलिस भी इस मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि थाने पर गुमशुदगी दर्ज है बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
