सिंगरामऊ में पुलिस कर्मियों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

*सिंगरामऊ में पुलिस कर्मियों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली*

 

*गूंजे वंदे मातरम, भारत माता की जय,देशभक्ति के नारे*

*******************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

सिंगरामऊ/जौनपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को सिंगरामऊ पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का आयोजन अधिकारियों के निर्देशन व पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अखिलेश मौर्या के नेतृत्व में हुआ। सुबह 11 बजे शुरू हुई रैली दोपहर 12:30 बजे थाना सिंगरामऊ पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर कदम से कदम मिलाकर देशभक्ति के नारे लगाए। पुलिस वाहनों के काफिले और तिरंगों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में नजर आया।

रैली सिंगरामऊ बॉर्डर स्थित पहितीया पुर पुल से शुरू होकर सिंगरामऊ बाजार, हरिहरपुर क्रॉसिंग होते हुए विभिन्न ग्राम पंचायतों बहरीपुर, रतासी और बरैया से गुजरकर थाना परिसर पहुंची। पुलिस रैली का नेतृत्व थाना प्रभारी सिगरामऊ अखिलेश मौर्य ने किया।

क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि क्रांति दिवस से स्वतंत्रता दिवस तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को नमन किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की आजादी के लिए त्याग और बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद करना तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश देना है।

 

उप जिलाधिकारी विवेक सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभक्ति, गौरव और कर्तव्यबोध की भावना को मजबूत करना है। तहसीलदार योगेश पांडे ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम और शहीदों के बलिदान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!