ट्रेन की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों ने की पहचान

*ट्रेन की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों ने की पहचान*

*******************

*संवाद:ओमप्रकाश मिश्रा*

बदलापुर। जफराबाद-सुल्तानपुर रेलखंड के अलाउद्दीनपुर गांव के पास बुधवार रात रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रैभानीपुर गांव निवासी मिथिलेश प्रजापति के पुत्र अंकित के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार अंकित बुधवार शाम करीब पांच बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। देर रात अलाउद्दीनपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान नहीं होने के कारण शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद कुछ समय में पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अंकित के रूप में की। मृतक के पिता ने बताया कि अंकित की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी।

 

थाना प्रभारी बदलापुर ने बताया कि किशोर के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवाया गया था। बाद में पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!