स्कूल बस में चार साल की मासूम छात्रा का रेप; खून से लथपथ देख बच्ची को, परिवार के उड़े होश

*स्कूल बस में चार साल की मासूम छात्रा का रेप; खून से लथपथ देख बच्ची को, परिवार के उड़े होश*

प्रेम शर्मा

जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक निजी स्कूल की बस में परिचालक ने चार साल की मासूम बच्ची का यौन शोषण किया।परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने के लिए सैंपल लिया गया है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार बक्शा क्षेत्र में फ्रेंचाइजी से संचालित एक निजी स्कूल में जौनपुर शहर के एक मोहल्ले की चार वर्षीय बच्ची एलकेजी में पढ़ती है। वह स्कूल बस से ही आती-जाती है। आरोप है कि मंगलवार सुबह बच्ची बस से स्कूल गई थी। बस में परिचालक खरौना निवासी रोहित चौहान ने मासूम से यौन शोषण किया। छुट्टी के बाद परिचालक ने उसे घर के पास परिजनों को सौंप दिया। घर पहुंचने पर रक्तस्राव देख परिजनों के होश उड़ गए। घरवालों ने स्कूल में शिकायत दर्ज करने के साथ ही मंगलवार को ही थाने में तहरीर दी।

परिवार से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि मामले को फार्स्ट कोर्ट में चलाने की कोशिश की जाएगी। आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है, इसके लिए सैंपल लिया गया है। इस घटना से क्षेत्र में काफी आक्रोश व्याप्त है।

परिवार का कहना है कि बच्ची बेहद सदमे में है। खून से लथपथ देख परिवार भी हैरत में रह गया। परिवार ने बच्ची का इलाज करवाया है। बच्ची से बात की गई है। बच्ची ने बताया कि बस के परिचालक ने उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद परिचालक ने उसे घर भी छोड़ दिया। घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। परिवार ने कहा कि स्कूल में भी शिकायत दर्ज करवा दी गई है। आरोपी के खिलाफ जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जानी है।

कोर्ट में केस को फास्ट ट्रैक चलाए जाने की भी अपील की गई है। मामले में डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की जा रही है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची का इलाज और आगे की कार्रवाई जारी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!