*जमउपट्टी ग्राम पंचायत में घर-घर पहुंचाया जा रहा तिरंगा*
*ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों से तिरंगे के सम्मान और गरिमा बनाए रखने की अपील की*
*******************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
सिगरामऊ/ सरकार की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायत जमउपट्टी ,डंडारी, मेढा, महमूदपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया जा रहा है। विकासखंड कार्यालय से ग्राम पंचायत को 100 राष्ट्रीय तिरंगे प्राप्त हुए हैं, जिन्हें ग्रामीणों तक पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
आदेश के अनुपालन में ग्राम प्रधान जमउपट्टी लाल देव यादव अपने सहयोगियों एवं ग्राम रोजगार सेवक विद्याकांत शुक्ला के साथ, ग्राम प्रधान डंडारी दिनेश मिश्रा, महमूदपुर प्रधान संजय सिंह, पूरा रजवार ग्राम प्रधान अशोक सिंह घर-घर जाकर ग्रामीणों को तिरंगा वितरित कर रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं उसकी गरिमा बनाए रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी जा रही है।
ग्राम प्रधान लाल देव यादव ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि तिरंगा प्राप्त करने के बाद उसकी गरिमा और सम्मान का विशेष ध्यान रखें। शाम होने के बाद तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित स्थान पर रखें तथा सुबह होने पर नियमानुसार पुनः फहराएं। उन्होंने कहा कि तिरंगे को किसी भी स्थिति में झुकने न दें और उसे उचित स्थान पर पूरे सम्मान के साथ लगाया जाए।
ग्राम पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह देखा जा रहा है। ग्राम प्रधान ने सभी ग्रामीणों से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखते हुए अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
