कुंवर मृगेंद्र सिंह ने विजेता बच्चों को किया पुरस्कृत

*कुंवर मृगेंद्र सिंह ने विजेता बच्चों को किया पुरस्कृत*

*मेजर स्कूल सिंगरामऊ में यूथ फेस्टिवल का समापन*

*********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

सिंगरामऊ। स्थानीय बाजार स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेंट्रल एकेडमी में आयोजित तीन दिवसीय ‘यूथ फेस्टिवल’ खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह बुधवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सिंगरामऊ रियासत के राजा कुंवर मृगेंद्र सिंह शिवबाबा रहे।

मुख्य अतिथि ने विभिन्न खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्राफी, मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए कुंवर मृगेंद्र सिंह ने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। यही होनहार बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं।

 

यूथ फेस्टिवल के अंतर्गत दौड़, खो-खो, कबड्डी, गोला फेंक, ऊंची कूद, कुर्सी दौड़, बैडमिंटन, मेढक दौड़ सहित समूह गान, एकांकी व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

समारोह की शुरुआत विद्यालय की छात्रा रोशनी यादव एवं शाम्भवी सिंह खरवार द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से हुई। विद्यालय की प्रगति आख्या समन्वयक नसरूल्लाह हाश्मी ने प्रस्तुत की। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजय सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर रेलवे कांट्रैक्टर वरुण सिंह, संतोष मिश्रा, संपादक अरविंद उपाध्याय, पत्रकार शिव पूजन मिश्रा, दिव्यांशु शेखर सिंह, बीरंजय सिंह, आज़म अली, अमितोष निगम, अरविंद दुबे, सौरभ दूबे, राजीव कुमार सिंह, पूनम सिंह, प्रांजली दूबे, अर्पिता रावत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!