ऑपरेशन वज्र के तहत सिंगरामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच वारंटी गिरफ्तार

ऑपरेशन वज्र के तहत सिंगरामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच वारंटी गिरफ्तार

संवाददाता : शिवपूजन मिश्रा, सिंगरामऊ (जौनपुर)

 

जौनपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन वज्र अभियान के तहत सिंगरामऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मा० न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

 

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बदलापुर विवेक सिंह और प्रभारी निरीक्षक सैयद हुसैन मुन्तजर के नेतृत्व में की गई।

 

थाना सिंगरामऊ पुलिस की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न स्थानों से वारंटियों को दबोचा।

 

उपनिरीक्षक महेन्द्र यादव की टीम ने रामसूरत पुत्र मुन्नीलाल निवासी भूला को गिरफ्तार किया।

 

उपनिरीक्षक अब्दुल बहाव की टीम ने विनय कुमार मिश्रा पुत्र रामनवल मिश्रा निवासी जमऊ पट्टी को पकड़ा।

 

ग्राम लबिदाही से दिलीप यादव व अनिल यादव पुत्र नन्दलाल को दबोचा गया।

 

वहीं ग्राम कवेली से सुगीर उर्फ सगीर पुत्र नाजीम अली उर्फ जालिम अली को गिरफ्तार किया गया।

 

 

सभी अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

सिंगरामऊ पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *