*बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में लगी आग, जिंदा जले 5 यात्री*

*बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में लगी आग, जिंदा जले 5 यात्री*

 

 *लखनऊ के मोहनलालगंज के नजदीक किसान पथ पर हुआ हादसा* 

*****************************

संवाद. प्रशांत तिवारी

बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस संख्या UP .17 AT .6372में लखनऊ के मोहनलालगंज के नजदीक किसान पथ पर बस में अचानक आग लग गई। इस दौरान बस का ड्राइवर और कंडक्टर बस से कूदकर भाग गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार

हादसे के समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे। बस में धुंआ भरने के बाद यात्रियों की नींद खुली। वहीं ड्राइवर के कैबिन में एक अतिरिक्त सीट लगी थी जिसके कारण यात्रियों को नीचे उतरने में दिक्कत हुई। इस दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में सवार यात्रियों को बचाने में काफी मदद की। सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत व बचाव अभियान शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आग इतनी भीषण थी कि 1 किमी. दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। आग इतनी भीषण थी कि पुलिसकर्मियों व फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। फायर बिग्रेड ने 30 मिनट में आग पर काबू पाया। पुलिस की जांच में सामने आया कि बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला इस वजह से पीछे बैठे लोग बस में फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग गियर के पास स्पार्क होने से लगी उस समय काफी यात्री गहरी निद्रा में सो रहे थे एकाएक बस में भगदड़ और चीख पुकार शुरू हो गई दूसरे यात्री ने बताया कि आग गियर के पास से जैसे ही शुरू हुई ड्राइवर खलासी बिना किसी को बताए कूद कर भाग निकले आगे बैठे यात्री तो किसी तरह बाहर निकल गए परंतु पीछे बैठे यात्री बस के अंदर फंसे हुए थे बस के अंदर 5-5 किलोग्राम के सात सिलेंडर थे जो फटे नहीं थे। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि बस का परमिट 2023में ही खत्म हो चुका था दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभीमृतक बिहार प्रांत के रहने वाले थे बस यात्री राम बालक महतो ने बताया कि गर्भवती पत्नी को किसी तरह नीचे उतार दिया पर बच्चों को नहीं उतर पाया मैं बेबस बाहर छटपटा रहा था बच्चे अंदर जल रहे थे आग इतनी भयानक थी कि कुछ नहीं कर पाया. मरने वालों में लखी देवी 55 वर्ष पत्नी अशोक, सोनी 25 वर्ष पुत्रीअशोक, देवराज पुत्र राम बालक उम्र लगभग 5 वर्ष, साक्षी 2 वर्ष पुत्री राम बालक शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *