*15 फरवरी को होगा (अनुभव जीवन के)पुस्तक का लोकार्पण*
********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
जौनपुर। सेवानिवृत्त शिक्षक एवं साहित्याचार्य माता प्रसाद चतुर्वेदी द्वारा रचित पुस्तक *‘अनुभव जीवन के’* का लोकार्पण 15 फरवरी 2026, रविवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्वर संगम फाउंडेशन परिवार के तत्वावधान में सायं 4 बजे आयोजित होगा।

लोकार्पण समारोह का आयोजन वीरूगुला केंद्र, श्रीमती इंदिरा गांधी रुग्णालय बिल्डिंग की पहली मंजिल पर स्थित लाइब्रेरी के नीचे, पूनम सागर कॉम्प्लेक्स, इंडियन बैंक के सामने, मीरा रोड (पूर्व) में किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हृदयेश मयंक करेंगे। लेखक माता प्रसाद चतुर्वेदी द्वारा लेखकीय वक्तव्य प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्य वक्ता के रूप में दयानंद तिवारी अपने विचार रखेंगे, जबकि अतिथि वक्तव्य शशि भूषण उपाध्याय द्वारा दिया जाएगा। प्रस्ताविकी प्रो. कुसुम त्रिपाठी प्रस्तुत करेंगी। आशीर्वचन कमला शंकर मिश्र द्वारा दिया जाएगा तथा आभार ज्ञापन धर्मेंद्र चतुर्वेदी करेंगे।
उल्लेखनीय है कि परम आदरणीय माता प्रसाद चतुर्वेदी मूल रूप से जनपद जौनपुर के सिंगरामऊ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामीपुर के निवासी हैं। वे अपने सरल स्वभाव, शिक्षा जगत में अमिट योगदान, साहित्यिक लेखन में अद्वितीय दक्षता तथा समाजसेवा के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। ‘अनुभव जीवन के’ पुस्तक में उन्होंने जीवन के विविध अनुभवों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है।
पुस्तक के प्रकाशन और लोकार्पण की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव रामीपुर एवं ग्राम सभा डंडारी में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दिनेश मिश्रा, पूर्व प्रधान रामनारायण मिश्र, देवता मिश्रा, गुड्डू मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि गिरीश चंद्र मिश्रा, नवोदय विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप तिवारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने दूरभाष के माध्यम से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
