*प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा के अंतर्गत मारपीट व आगजनी के मामले में महिला गई जेल।*

*प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा के अंतर्गत मारपीट व आगजनी के मामले में महिला गई जेल।*

*थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने कहा अपराध करने वाले किसी भी शख्स को चाहे महिला हो या पुरुष बक्सा नहीं जाएगा*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी खुर्द में सोमवार की रात 8:00 बजे के करीब दो पक्षों के मारपीट के साथ आग जनी मामले में वादी चुन्नू की तहरीर पर आसपुर देवसरा पुलिस ने पांच नामजद सहित पांच अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें आसपुर देवसरा उपनिरीक्षक सचिन कुमार ने मुख्य आरोपी फूलजहां पत्नी हाशिम को दयाल गंज नहर के पुलिया के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार महिला को आसपुर देवसरा पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *