(जातिवाद राष्ट्र हित के लिए दुखद है)विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे विद्यालय के कुल 35छात्र, छात्राओं ने भाग लिया

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा प्रतापगढ (उत्तर प्रदेश)के सौजन्य से मोती सिंह इण्टर मीडिएट कालेज सराय भिखारी प्रतापगढ के तत्वावधान मे (जातिवाद राष्ट्र हित के लिए दुखद है)विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे विद्यालय के कुल 35छात्र, छात्राओं ने भाग लिया। कापी का मूल्यांकन जांच समित के सदस्य बबऊ कुमार जी द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान कक्षा 11विज्ञान वर्ग का छात्र विकास भारती पुत्र अशोक भारती ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान कक्षा 11की छात्रा सुदीप्ती मौर्या पुत्री जय सिंह मौर्य एंव त्रितीय स्थान कक्षा 11विज्ञान वर्ग की छात्रा श्रेया सिंह पुत्री सत्य प्रकाश सिंह ने प्राप्त किया, विजेता छात्र छात्राऑ को शाखा आश्रम की तरफ से प्रशस्तिपत्र एंव क्रमशः गोल्ड, सिल्वर एंव कांस्य मेडल विद्यालय के प्रबन्धक संतोष कुमार सिंह जी द्वारा देकर सम्मानित किया गया

शाखा मन्त्री जी द्वारा विजेता छात्र छात्राऑ को अघोरेश्वर स्मारिका पत्रिका वर्ष 2025 देकर सम्मानित किया गया और जातिवाद राष्ट्र हित मे किस प्रकार अवरोध उत्पन्न कर रहा है पर व्यापक चर्चा की गई, राष्ट्र हित को सर्वोपरि समझकर राष्ट्र ऋण से उऋण हो, का आवाहन किया गया ।कार्य क्रम को सफल बनाने मे राजीव सिंह, मनीष कुमार सिंह, के साथ साथ पूरे विद्यालय स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *