महिलाओं के सशक्तिकरण व स्वावलम्बन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई का रहा अहम योगदान – कृपाशंकर
सिकरारा ब्लाक मुख्यालय पर अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी पर आयोजित मल्हनी विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी
सिकरारा जौनपुर I
भाजपा नेता व पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर का महिलाओं के स्वावलंबन और सशक्तिकरण में अहम योगदान रहा।वे शनिवार को ब्लाक मुख्यालय के सभागार में उनके त्रिशताब्दि स्मृति अभियान के अवसर पर आयोजित विधानसभा स्तरीय मातृशक्ति संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा उन्होंने महिलाओं की सैनिक टुकड़ी बनाकर सुरक्षा की चौकस व्यवस्था करने के साथ महिलाओं के सामाजिक सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए क्रांतिकारी निर्णय लिये।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि गाजीपुर के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह
ने कहा अहिल्याबाई ने महिलाओं को संपत्ति में अधिकार, विधवा को दत्तक पुत्र लेने का अधिकार तथा विधवा पुनर्विवाह के अधिकार प्रदान किये और दहेज प्रथा पर रोक लगाने के नियम बनाये. सेना में बलिदान हुए सैनिकों की पत्नियों के लिये महेश्वर में महेश्वरी साड़ी उद्योग की स्थापना की उनका होलकर राज्य सुराज, , सुशासन, सुव्यवस्था, संपन्नता, विकास और निर्माण का आदर्श रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख संजय सिंह ने की,संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया।इस मौके पर भाजपा के प्रबुद्धदेव सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह,धीरू सिंह,मण्डल अध्यक्ष ब्रह्मदत गिरी,कृष्ण कुमार मिश्रा,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
