*जौनपुर में रिटायर्ड युवा कल्याण अधिकारी की हत्या कर लास सड़क के किनारे फेंका, घटना सीसीटीवी में कैद*

*जौनपुर में रिटायर्ड युवा कल्याण अधिकारी की हत्या कर लास सड़क के किनारे फेंका, घटना सीसीटीवी में कैद*

————————————-

*संवाद– अरुण कुमार जायसवाल जिला ब्यूरो*

जौनपुर में रिटायर्ड युवा कल्याण अधिकारी की हत्या कर दी गई। सुबह 6 बजे एक रेस्टोरेंट के सामने सड़क पर शव मिला।सड़क पर लावारिस लाश मिलने से आसपास के मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मॉर्निंग वाक पर निकले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी एंगल से जांच करना शुरू किया,घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि रात 2 बजे एक महिला और एक युवक अफसर के शव को स्कूटी पर लादकर लाए और रेस्टोरेंट के सामने फेंक कर चले गए।पुलिस ने शक के आधार पर 3 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। घटना लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर तिराहे के पास की है।

मृतक की पहचान रिटायर्ड जिला युवा कल्याण अधिकारी रामकृपाल यादव (65) के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि रामकृपाल शनिवार दोपहर से ही लापता थे। पुलिस की जानकारी में पता चला है कि रामकृपाल उर्फ बिन्नू खुटहन थाना क्षेत्र के मैरवा गांव के निवासी थे जो पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास सुंदर नगर कॉलोनी में रहते थे ,पत्नी विद्या देवी नूरुद्दीनपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका हैं, उनके तीन बेटे मनीष, सौरभ, अवनीश है, सभी शादीशुदा हैं। पुलिस व परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिससे घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *