राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के “यशस्वी प्रदेश सचिव एवं व्यापार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय जायसवाल” जी के द्वारा गरीब एवं मजलूमों को वस्त्र वितरण किया गया

*राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के “यशस्वी प्रदेश सचिव एवं व्यापार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय जायसवाल” जी के द्वारा गरीब एवं मजलूमों को वस्त्र वितरण किया गया*

प्रेम शर्मा

जौनपुर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के यशस्वी प्रदेश सचिव एवं व्यापार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ गरीब एवं असहाय लोगों को निशुल्क कपड़ा वितरण किया गया l राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि हमने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लोगों को कपड़ा वितरण किया और यह कार्यक्रम लगातार संगठन की तरफ से आगे भी जारी रहेगा l हमारा और हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य है कि हर जरूरतमंदों के लिए खड़ा रहनाl इसके लिए मैं अपने संगठन के सभी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं,कि वह मेरे साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर लोगों की सेवा करने के लिए तत्पर रहते हैं|

विनय जायसवाल जी ने कहा की राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के सभी पदाधिकारी पूरी ताकत के साथ लोगों के लिए दिन-रात सेवारत हैं l राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही यह कार्य-क्रम सम्पन्न किया जा रहा है |बिना सहयोग के कोई भी कार्य करना संभव नहीं है इसका नाम ही संगठन है| “जीपी जायसवाल” ने कहा कि समाज सेवा से बड़ीं कोई सेवा नहीं होती l हर व्यक्ति को समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए|

कपड़ा वितरण कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित रहे!जिला उपाध्यक्ष शनि उपाध्याय, पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीपी जायसवाल,जिला संरक्षक राज जायसवाल,जिला प्रवक्ता प्रदीप उपाध्याय,जिला सलाहकार रितेश मोदनवाल,जिला संचालन प्रभारी चंद्रेश जायसवाल,जिला महामंत्री अंकित मौर्य,जिला मीडिया प्रभारी विजय अग्रवाल ,मीडिया प्रभारी प्रेम शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अलख निरंजन गौतम,ब्लॉक अध्यक्ष मोतीलाल सोनी, शाहगंज प्रभारी गोरख जायसवाल,अधिवक्ता मुकेश यादव,नगर संचालन प्रभारी संतोष शर्मा,नगर संगठन प्रभारी संजय पंडा,नगर सचिव रोहित शर्मा,मोहम्मद अली,विनय श्रीवास्तव,विष्णु कुमार सोनी,विशाल सोनी, अनिल वर्मा,सुरेश सेठ,राम रतन सेठ,अर्जुन प्रजापति, मंगला प्रसाद पांडे,शशांक सेठ,इत्यादि लोग अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *