जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
नेशनल हाईवे 731 शिवगुलामगंज कट पर दो कारें टकराई यूपी पुलिस पीएसी में हुआ पूजा मौर्य का चयन प्रतापगढ़ पट्टी: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दूसरे विशेष दिवस पर एसडीएम के किया बूथों का निरीक्षण प्रतापगढ़ पट्टी : मानक के विपरीत सड़क निर्माण का विरोध करने पर लंभुआ बार एसोसिएशन परिसर में बनेगा भव्य वातानुकूलित सभागार सिंगरामऊ में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन,
जौनपुर

नेशनल हाईवे 731 शिवगुलामगंज कट पर दो कारें टकराई

कट मारने के चक्कर में दूल्हे की कार से एसयूवी की टक्कर, भाई घायल, दूल्हा- दुल्हन सुरक्षित, दोनों कारें क्षतिग्रस्त

बक्शा थाना क्षेत्र के वाराणसी-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवगुलामगंज कट के पास रविवार को दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

दूल्हे की कार का एयरबैग खुलने से दूल्हा और दुल्हन सुरक्षित बच गए, जबकि दूल्हे के छोटे भाई को मामूली चोट आई। पीछे आ रही दूसरी कार से दूल्हा-दुल्हन को घर भेजा गया। अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के खिहारन बारून निवासी कुलदीप मिश्र अपने बेटे की शादी कराने वाराणसी गए थे। परिवार के साथ वाराणसी से अयोध्या लौट रहे थे। कार में दूल्हा, दुल्हन और दूल्हे का छोटा भाई सवार थे।

बक्शा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज कट के पास पहुंचने पर गलत दिशा से आ रही एसयूवी कार का चालक कट पार करने लगा। अचानक सामने आई कार को बचाने के प्रयास में दोनों गाड़ियों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। दूल्हे की कार का एयरबैग खुलने से उसमें सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची बक्शा पुलिस ने दोनों कारों को थाने पहुंचाया और सभी सवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा। पुलिस के अनुसार, यदि एयरबैग नहीं खुलता तो बड़ा हादसा हो सकता था।