जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
सिंगरामऊ में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, पिता ने थाने में दी तहरीर* प्रतापगढ़ : अपनी ही जमीन पर मकान बनाने को परेशान गरीब किसान, अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर* क्षय मुक्त भारत के लिए जरूरी है जनभागीदारी और जागरूकता : डॉ. अंजू सिंह प्रतापगढ़: पट्टी एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम में गूंजा संविधान का संदेश* सुल्तानपुर: जनशिकायतों की अनदेखी करने वाले तीन थाना प्रभारी को एसपी के किया लाइन हाजिर,
लखनऊ

प्रतापगढ़ : एसडीएम पट्टी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश*

18-19 वर्ष के युवा और महिला मतदाताओं को फॉर्म-6 से जोड़ने पर जोर*

प्रतापगढ़। विधानसभा क्षेत्र 249 पट्टी में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR–2027) अभियान के तहत शनिवार को एसडीएम पट्टी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) सुनील कुमार ने मतदान केंद्र संख्या 64, 65 और 66 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा अभियान को पूरी गंभीरता से संचालित करने के लिए प्रेरित किया।

*युवा एवं महिला मतदाताओं का नाम जोड़ने पर विशेष जोर*
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने निर्देशित किया कि विशेष रूप से 18-19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं तथा महिला मतदाताओं को फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए जागरूक किया जाए। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रह जाए, इसके लिए घर-घर संपर्क एवं जागरूकता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
*मतदाता सूची में दर्ज नामों एवं प्रविष्टियों को करें शुद्ध*
पूर्व से मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की प्रविष्टियों में यदि कोई त्रुटि है तो उसे भी अभियान के दौरान दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने सभी बीएलओ को पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, सूची में दर्ज विवरणों को शुद्ध करने तथा पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने को कहा।
*21 एवं 22 नवंबर को विशेष अभियान दिवस, मतदाताओं से सहयोग की अपील*
249 पट्टी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर 21 एवं 22 नवंबर 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी मतदाता सूची में शामिल होने से छूट न जाए। *एसडीएम सुनील कुमार ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि वे अभियान में सहयोग करें तथा अपने परिवार और आसपास के पात्र युवाओं एवं महिलाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें, जिससे लोकतंत्र मजबूत हो और प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।*