जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
बक्सा पुलिस ने दिया डीजे संचालकों को नोटिस स्विफ्ट डिजायर की टक्कर से बाइक सवार 40 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम 22 नवंबर से पल्स पोलियो अभियान शुरू बिना निमंत्रण पिता, गुरु और सच्चे मित्र के यहां जाना अनुचित नहीं: परम पूज्या देवी शिखा चतुर्वेदी रामकथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र हेलमेट पहनकर ही चलाएं दोपहिया वाहन, सुरक्षित रहेगा जीवन*
जौनपुर

22 नवंबर से पल्स पोलियो अभियान शुरू

95 बूथों पर बच्चों को पोलियो पिलाने का अभियान शुरू होगा; 23 से 27 नवंबर तक घर-घर जाएंगी 53 टीमें

बक्सा विकासखंड में 22 नवंबर से पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। पहले दिन 95 बूथों पर 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

इसके बाद 23 से 27 नवंबर तक आशा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और एएनएम की 53 टीमें घर-घर जाकर छूटे बच्चों को खुराक पिलाएंगी। 

अभियान की तैयारीयों को लेकर गुरुवार को ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक हुई इसकी अध्यक्षता एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव ने की। बैठक में संबंधित विभागों को आपसी तालमेल से काम करने के निर्देश दिए गए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विक्रांत गुप्ता और सौरभ कुमार ने अभियान की जानकारी दी संजय श्रीवास्तव ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बाल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से अभियान में सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि लक्ष्य सभी बच्चों तक पहुंचना है, ताकि कोई भी बच्चा खुराक से छूटे नहीं। 

बैठक में डॉ.अनुराग इम्यूनाइजेशन ऑफिसर विनय कुमार आंगनबाड़ी सुपरवाइजर अर्चना, निधि यादव, प्रवीण सिंह और जितेंद्र मौर्य सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।