जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
बक्सा पुलिस ने दिया डीजे संचालकों को नोटिस स्विफ्ट डिजायर की टक्कर से बाइक सवार 40 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम 22 नवंबर से पल्स पोलियो अभियान शुरू बिना निमंत्रण पिता, गुरु और सच्चे मित्र के यहां जाना अनुचित नहीं: परम पूज्या देवी शिखा चतुर्वेदी रामकथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र हेलमेट पहनकर ही चलाएं दोपहिया वाहन, सुरक्षित रहेगा जीवन*
जौनपुर

बिना निमंत्रण पिता, गुरु और सच्चे मित्र के यहां जाना अनुचित नहीं: परम पूज्या देवी शिखा चतुर्वेदी

नारद मोह प्रसंग तथा माता सती और राजा दक्ष के यज्ञ की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया।

सिंगरामऊ।** क्षेत्र मेढ़ा गांव में मुख्य यजमान एवं संयोजक अनूप चतुर्वेदी के सानिध्य में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के प्रथम एवं द्वितीय दिवस पर  कथा व्यास परम पूज्या रामचरितमानस मर्मज्ञ शिखा चतुर्वेदी द्वारा भगवान श्रीराम के नाम की महिमा, नारद मोह प्रसंग तथा माता सती और राजा दक्ष के यज्ञ की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया।

कथा के प्रथम दिवस महाराज जी ने राम नाम की महिमा का बखान करते हुए कहा कि राम नाम का स्मरण करते ही दसों दिशाओं में मंगल ही मंगल हो जाता है। राम नाम के प्रभाव से गिद्धराज जटायु, अजामिल और ध्रुव जैसे भक्तों का उद्धार हुआ। महर्षि वाल्मीकि ने भी उल्टा नाम जपकर भगवान की कृपा प्राप्त की। नारद मोह प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों की रक्षा माता के समान करते हैं। जिस प्रकार माता अपने बच्चे के घाव को ठीक करने के लिए कभी-कभी कठोर उपाय अपनाती है, बच्चे की भलाई के लिएउस पर अस्तुरा भी चलवा देती है उसी प्रकार भगवान भी भक्तों के कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाते हैं।

उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वतीको श्रद्धा और विश्वास का रूप तथा समता का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके सानिध्य में चूहा, सर्प, गरुड़ और नंदी जैसे परस्पर विरोधी स्वभाव वाले जीव भी एक साथ रहते हैं।

कथा के दूसरे दिन परम पूज्या ने कहा कि पिता, गुरु और सच्चे मित्र के यहां जाने के लिए निमंत्रण की आवश्यकता नहीं होती। इन संबंधों का आधार प्रेम, श्रद्धा और आत्मीयता है। जहां सम्मान और अपनापन हो, वहां औपचारिक निमंत्रण की अपेक्षा नहीं की जाती, लेकिन प्रत्येक परिस्थिति में मर्यादा का पालन आवश्यक है।

माता सती और भगवान शिव के प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि माता सती ने भगवान श्रीराम की परीक्षा लेने के लिए माता सीता का रूप धारण किया था, जिससे भगवान शिव अप्रसन्न हुए। इसके बाद राजा दक्ष ने कनखल में यज्ञ का आयोजन किया, लेकिन भगवान शिव और माता सती को आमंत्रित नहीं किया। पिता के मोहवश माता सती बिना निमंत्रण के यज्ञ में पहुंच गईं। वहां राजा दक्ष ने भगवान शिव का अपमान किया और यज्ञ में उनका भाग भी नहीं रखा। इससे आहत होकर माता सती ने योगाग्नि में अपने प्राण त्याग दिए।
इस मौके प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान हुकम यादव, अरुण जायसवाल (जिला ब्यूरो) प्रधानाध्यापक समरजीत तिवारी प्रचुर तिवारी मुन्नू यादव, पशु चिकित्सक डॉ दिनेश सिंह, शिव कुमार मास्टर, विनय शर्मा कोटेदार, नितिन उपाध्याय, डिंपल उपाध्याय राजमनि तिवारी, दाढ़ी तिवारी, सुभाष शर्मा, अखिलेश चतुर्वेदी एडवोकेट, दिव्य प्रकाश सिंह प्रवक्ता, दिगंबर मिश्रा वीरेंद्र दुबे सहित तमाम छेत्री महिला पुरुष उपस्थित रहे कथा के अंत में परम पूज्या ने अपनी अमृतमई रसमई कथा के माध्यम से ने भगवान श्रीराम के जन्म के विभिन्न कारणों का विस्तार से वर्णन किया। कथा विश्राम पर आरती व प्रसाद वितरण किया गया