बक्सा पुलिस ने दिया डीजे संचालकों को नोटिस
रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर रोक,नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई
जौनपुर :बक्सा थाना पुलिस ने क्षेत्र के डीजे संचालकों को नोटिस जारी कर नियमों का पालन करने की चेतावनी दी है। रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर रोक रहेगी। नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने सभी डीजे संचालकों को शासन के नियमों का पालन करने को कहा।पुलिस ने डीजे संचालक अभिषेक चौरसिया से सत्यापन प्रमाण पत्र भरवाया और शपथ पत्र लिया। प्रमाण पत्र में अभिषेक चौरसिया ने कहा कि हर बुकिंग की जानकारी स्थानीय थाने, हल्का उपनिरीक्षक या बीट पुलिसकर्मी को देंगे।
डीजे संचालन में ध्वनि प्रदूषण (विनियम एवं नियंत्रण) नियम 2000 उच्च न्यायालय के निर्देशों और उत्तर प्रदेश सरकार की गाइडलाइन का पालन करना होगा।
डीजे का साउंड सिस्टम बॉडी के बाहर नहीं लगाया जाएगा और तेज ध्वनि मानकों का पालन करना होगा रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। अभद्र, अश्लील या किसी की धार्मिक या सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले गाने भी नहीं बजाए जाएंगे।

प्रमाण पत्र में डीजे संचालक ने यह भी कहा कि उनके या कर्मचारियों की ओर से नियम तोड़े जाने पर वे कानूनी कार्रवाई के जिम्मेदार होंगे
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने सभी संचालकों से नियमों के मुताबिक डीजे चलाने को कहा है। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण रोकना और लोगों को अनावश्यक शोर से राहत दिलाना है।