जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
रविवार से लापता किशोर का शौचालय के पीछे मिला शव प्रतापगढ़: बेंती में बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां* रारीकला पीली नदी घाट पर छठ पूजा संपन्न टेंट हटाते समय हाइटेंशन तार की चपेट में आया युवक माता-पिता, गुरु और मित्र के यहां बिना बुलावे जाना अनुचित नहीं : श्यामजी महाराज सिगरामऊ व जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन,
जौनपुर

छठ व्रतियों ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया

रारी कला के पीली नदी घाट पर सुख समृद्धि की कामना की, कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ेंगे

छठ व्रत के तीसरे दिन रविवार देर शाम रारी कला के पीली नदी घाट पर व्रतियों ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।

छठ वेदियों की पूजा के बाद व्रती पारंपरिक डाला लेकर घर लौटे, रात में घर पर कोसी भरने की रस्म होगी।

व्रती महिलाएं सोमवार तड़के करीब 3 बजे कोसी और डाला लेकर घाट पहुंचेगी वे छठ वेदियों के सामने कोसी अर्पित कर पूजा करेंगी। इसके बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ेगी।