जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
जौनपुर/बक्सा में चोरी के मोबाइल का बड़ा नेटवर्क बेनकाब* प्रतापगढ़ : 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया* पीली नदी पर पुल के भूमिपूजन का शिलापट्ट क्षतिग्रस्त, प्रतापगढ़: जनगणना-2027 और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर डीएम ने की प्रेसवार्ता* बदलापुरखुर्द एवं रारीकला के स्कूलों में मनाया गया बाल दिवस 251 कलशों की भव्य यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
जौनपुर

किशोरी को घर से बहला- फुसलाकर ले जाने का आरोप

जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र में पड़ोसी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर, पुलिस किशोरी की कर रही तलाश

जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर घर से ले जाने का आरोप है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने खरौना गांव के युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

राम श्रंगार चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में रहने वाला बृजेश चौहान पुत्र राजकुमार चौहान उनकी 15 वर्षीय नातिन रितु को 20 अक्टूबर 2026 शाम करीब 4 बजे घर से ले गया।

परिजनों ने किशोरी की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध संख्या 563/ 2026 दर्ज की है। मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137 ()के तहत दर्ज किया गया है।

बृजेश चौहान खरौना गांव का रहने वाला है। बक्सा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच और किशोरी की तलाश कर रही है।