जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
परहित गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला* नगर कोतवाल अनीता सिंह और सरायपोख्ता चौकी प्रभारी राहुल रंजन निलंबित टॉफियां और बच्चों के खिलौने लुटाकर मनाया गया राम जन्मोत्सव, कथा पंडाल में बांटी गई मिठाइयां व प्रसाद डिवाइडर से टकराई स्कूल बस, बच्चे और कर्मचारी घायल सुल्तानपुर: बंजर भूमि पर कब्जे के दावे को लेकर विवाद गहराया, प्रशासनिक जांच पर उठे सवाल* अंतरराष्ट्रीय जैवलिन खिलाड़ी रोहित यादव का कुंवर पब्लिक स्कूल में भव्य स्वागत, स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
जौनपुर

डिवाइडर से टकराई स्कूल बस, बच्चे और कर्मचारी घायल

बक्सा के अलीगंज बाजार के पास हुआ हादसा, 36 बच्चे और चार कर्मचारी घायल, 108 एंबुलेंस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल

जौनपुर: बक्सा थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार के पास बुधवार रात एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस सवार करीब 36 बच्चे और चार स्टाफ सदस्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ के जहानाबाद से संबंधित स्कूल की बस अलीगंज बाजार के पास पहुंची थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार बच्चों और स्टाफ सदस्यों को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा के ईएमई मनीष सिंह ने तत्परता दिखाते हुए सर्किल की सभी एंबुलेंस को घटनास्थल पर रवाना किया।

मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान ईएमटी जयप्रकाश ने एंबुलेंस में ही घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया, जबकि पायलट मोहम्मद शाहिद ने उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों के आपसी समन्वय और तत्परता से सभी घायलों को समय से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिली।