जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
श्रीराम-जानकी रामलीला का भव्य शुभारंभ यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को विवरण में गलती सुधारने का मिलेगा मौका* सुल्तानपुर: अवैध खनन रोकने पहुंची राजस्व टीम पर हमला, नायब तहसीलदार व लेखपाल घायल* प्रतापगढ़ : 286 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह भव्य रूप से सम्पन्न* प्रतापगढ़ : दीपावली पर मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग का शिकंजा* प्रतापगढ़ : साइबर अपराध और ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़*
लखनऊ

प्रतापगढ़: प्रेम प्रसंग के विरोध में रची गई हत्या की खौफनाक साजिश, बिजेन्द्र हत्याकांड का पर्दाफाश*

शराब पिलाकर रस्सी से गला घोंटकर की थी हत्या, तालाबनुमा गड्ढे में छिपाया शव; दो आरोपी गिरफ्तार*

प्रतापगढ़, 03 नवम्बर। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में युवक बिजेन्द्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का विरोध और पुरानी रंजिश सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रस्सी का टुकड़ा तथा मृतक का पर्स, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद किया है।जानकारी के अनुसार ग्राम प्रतापपुर चेरगढ़ निवासी 24 वर्षीय बिजेन्द्र सिंह 27 अक्टूबर को खेत देखने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों की सूचना पर 28 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज की गई। बाद में उनका मोबाइल गांव से पिपरी जाने वाले मार्ग पर नाले के पास झाड़ियों में मिला। काफी तलाश के बाद 2 नवंबर को गांव के ही तालाब में उनका शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराएं बढ़ाकर जांच तेज कर दी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में मुख्य आरोपी नीरज सिंह ने बताया कि वह गांव की एक युवती से प्रेम करता था। बिजेन्द्र द्वारा उसे युवती के साथ देख लेने और इसकी जानकारी उसके परिवार को देने से वह रंजिश रखने लगा था। इसी के चलते उसने अपने साथी साहिल सरोज के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। आरोप है कि दोनों ने 27 अक्टूबर को बिजेन्द्र को शराब पीने के बहाने बुलाया और अधिक नशे में होने पर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरी में मिट्टी बांधकर तालाबनुमा गड्ढे में छिपा दिया। पुलिस ने नीरज सिंह निवासी चेरगढ़ तथा साहिल सरोज निवासी महासीनपुर, थाना संग्रामगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में थाना संग्रामगढ़ पुलिस, स्पेशल टीम और सर्विलांस टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर घटना का खुलासा किया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।