प्रतापगढ़: साइबर धोखाधड़ी और खनन अधिनियम में महोबा के दो युवक गिरफ्तार*
पट्टी पुलिस ने दबोचे दोनों वांछित आरोपी, कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद*
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पट्टी कोतवाली पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी और खान एवं खनिज अधिनियम के मामले में महोबा जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुष्पेंद्र कुमार प्रजापति (27) और योगेंद्र सिंह उर्फ योगेंद्र राना उर्फ पवन (20), निवासी थाना कबरई, जनपद महोबा के रूप में हुई है। निरीक्षक शुभनाथ साहनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो वीवो मोबाइल फोन बरामद हुए। दोनों के खिलाफ पट्टी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 451/2026 के तहत बीएनएस, आईटी एक्ट एवं खान एवं खनिज अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार राय और हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
