वैगनआर की टक्कर से रिटायर्ड पंचायत सचिव की मौत
बक्शा लखऊवां हाईवे पर वैगनआर की टक्कर से रिटायर्ड पंचायत सचिव की मौत, चालक गिरफ्तार
जौनपुर: बक्शा थाना क्षेत्र के लखऊवा हाईवे पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे अनियंत्रित वैगनआर कार की टक्कर से बाइक सवार 66 वर्षीय राय साहब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक राय साहब सिंह पुत्र स्वर्गीय दान बहादुर सिंह, निवासी हरिदासपुर, थाना बदलापुर, पंचायत विभाग के सेवानिवृत्त सचिव थे। वह किसी कार्य से जौनपुर आए थे और बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई वैगनआर कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने वैगनआर कार और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन · 336 × 280
