बाइक की जोरदार टक्कर से साइकिल सवार समेत दो लोग गंभीर घायल*
सिगरामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
सिंगरामऊ।क्षेत्र के कबेली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर रविवार शाम को एक अनियंत्रित बाइक की साइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में साइकिल सवार सहित बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान कबेली निवासी शनि पाल और साढ़ापुर निवासी साइकिल सवार गंगा प्रसाद निषाद के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण उठने में असमर्थ हो गए।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगरामऊ पहुंचाया गया। वहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति और सिर में आई चोटों को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।