जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ : मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक* चोरी की तीन बाइकों के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत आग लगने से गरीब परिवार की गृहस्थी जलकर राख, संविधान दिवस पर डॉ. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना का शुभारंभ, प्रतापगढ़: संविधान दिवस पर रामराज इंटर कॉलेज में प्रस्तावना का हुआ वाचन, विद्यार्थियों को दिलाया गया संवैधानिक मूल्यों का संदेश*
जौनपुर

मछलीशहर में सरकारी बस की टक्कर से युवक की मौत, इलाके में मचा हड़कंप**

बरईपार चौराहे के पास हुआ दर्दनाक हादसा, बस चालक की लापरवाही का आरोप

संवाद: माता चरण पांडे
**जौनपुर।** मछलीशहर क्षेत्र में बरईपार चौराहे के पास सरकारी बस की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान आनापुर गांव निवासी युवक के रूप में बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में सरकारी बस की टक्कर से युवक की जान चली गई। स्थानीय लोगों ने बस चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।

पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।