24 चोरी की साइकिलों के साथ आरोपी गिरफ्तार
बरसठी पुलिस को मिली सफलता
जौनपुर। बरसठी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 24 चोरी की साइकिलों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परियत गांव निवासी रमेश पाठक के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन · 336 × 280