जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
24 चोरी की साइकिलों के साथ आरोपी गिरफ्तार सुजानगंज में पूर्व प्रधान के छोटे भाई की हत्या प्रतापगढ़ : पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने किया प्रेम जलपान गृह का उद्घाटन सिगरामऊ में मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई बदलापुर में बच्चों से भरी स्कूल बस नहर में घुसी, बाल-बाल बचे 30 से 35 बच्चे* मछली गांव बस्ती में सजा मां दुर्गा का पंडाल
जौनपुर

सुजानगंज में पूर्व प्रधान के छोटे भाई की हत्या

घर से एक किमी दूर मिला शव, पुलिस कई एंगल पर कर रही जांच

संबाद: माता चरण पांडे जौनपुर।** सुजानगंज क्षेत्र में ओमप्रकाश मिश्र उर्फ पप्पू (59) की हत्या से सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह उनका शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर नर्सरी विद्यालय के सामने मिला। उनके सिर और चेहरे पर किसी ठोस वस्तु से वार किए जाने के निशान थे।

मृतक पूर्व प्रधान राजेंद्र मिश्र उर्फ रज्जन के छोटे भाई थे। परिजनों के मुताबिक, ओमप्रकाश रविवार शाम हिम्मतनगर बाजार गए थे, लेकिन रात में घर नहीं लौटे। तलाश के दौरान उनका शव मिला। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वरिष्ठ अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना पर सुजानगंज, महराजगंज और बदलापुर थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। क्षेत्राधिकारी बदलापुर भी मौके पर मौजूद रहे।

सुजानगंज थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।