सिगरामऊ में मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई
महिलाओं पर अश्लील गाने और फब्तियां कसने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
सिंगरामऊ (जौनपुर)। थाना क्षेत्र में महिलाओं पर अश्लील गाने गाने और फब्तियां कसने के आरोप में मिशन शक्ति टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एंटी रोमियो चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं पर अश्लील गाने गाने और अभद्र टिप्पणियां करने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलोक कुमार गौतम और रविन्द्र कुमार, निवासी आहोपुर, के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई को महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है।