भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार विरोध प्रदर्शन JNU के प्रोफेसर व कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और बर्खास्तगी की मांग
महिला सम्मान से कोई समझौता नहीं: रागिनी सिंह
जौनपुर दिनांक: 12 अक्टूबर 2026: भारतीय जनता पार्टी जौनपुर कि महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती रागिनी सिंह के नेतृत्व में आज कार्यकर्ताओं ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और कांग्रेस के लोकसभा सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ सिहीपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन एवं विरोध मार्च का आयोजन किया यह प्रदर्शन JNU में छात्राओं द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद भी आरोपी सांसद पर कांग्रेस पार्टी की रहस्यमयी चुप्पी और उन्हें संरक्षण देने के खिलाफ किया गया।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा भारतीय जनता पार्टी के लिए सर्वोपरि है। JNU जैसी प्रतिष्ठित संस्था में शिक्षण कार्य कर चुके और वर्तमान में कांग्रेस के सांसद प्रो. बिमोल अकोइजम पर लगे गंभीर आरोप बेहद शर्मनाक और निंदनीय हैं इसके बावजूद कांग्रेस नेतृत्व उन पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने में जुटा हुआ है। कांग्रेस की यह दोहरी नीति और महिला-विरोधी मानसिकता अब देश के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है।

मछली शहर की महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनुपमा राय ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान तुरंत प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम को पार्टी से निष्कासित करे और उनकी सांसदी रद्द करने की सिफारिश करे पीड़ित छात्राओं को अविलंब न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष जांच कर दोषी सांसद की तुरंत गिरफ्तारी की जाए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी इस गंभीर विषय पर अपनी चुप्पी तोड़ें और देश की महिलाओं से माफी मांगें।
किरण मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा महिला सम्मान पर लंबे भाषण देते हैं, लेकिन जब उन्हीं के सांसद पर 11 छात्राओं की शिकायत के बाद जेएनयू कार्रवाई करता है, तो पूरी कांग्रेस मौन साध लेती है।

महिला नेता अंजना सिंह ने कहा कि "लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ" का नारा देने वाली कांग्रेस बताए कि वह संघर्ष करने वाली 11 बेटियों के साथ है या अपने सांसद के साथ आज देश में संस्थाएँ पद और पार्टी देखकर नहीं, नियम देखकर फैसला करती हैं, और कोई भी सांसद जवाबदेही से ऊपर नहीं है कांग्रेस नेतृत्व स्पष्ट करे कि अंगोमचा बिमोल अकोइजम को पार्टी से निलंबित किया जाएगा या राजनीतिक संरक्षण फिर से पीड़ितों के न्याय पर भारी पड़ेगा।
धरना प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर कांग्रेस पार्टी एवं आरोपी सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस पार्टी ने आरोपी सांसद के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए, तो भाजपा महिला मोर्चा इस आंदोलन को और उग्र करेगी और इसे सड़क से लेकर संसद तक ले जाएगी।

इस धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति पीयूष गुप्ता संदीप तिवारी देवी प्रसाद सिंह आमोद सिंह घनश्याम यादव प्रमोद प्रजापति लालबहदुर पाल सुरेन्द्र मिश्र विकास ओझा भाजपा महिला मोर्चा विमला श्रीवास्तव रिद्धिमा सिंह प्रीति गुप्ता नीलम संगीता ममता केवला मनीषा सूरसती मौना देवी निर्मला अनीता मीना मालती मंजू मिथिलेश आरती भारती रीना गुलाबी अर्चता विंदू पाण्डे पुष्पा सुदामा कालावती परमिला रेखा मजू सुसीता अनीता नगीना आचल शशि प्रभा प्रियंकारेखा प्रिया सिंह सुनीता रीता शशि पांडेय सुनोता निशा मजू उर्मिला मीरा अभिनव सिंह श्रवण सिंह एवं भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी, जिला कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।