जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
बदलापुर में बच्चों से भरी स्कूल बस नहर में घुसी, बाल-बाल बचे 30 से 35 बच्चे* मछली गांव बस्ती में सजा मां दुर्गा का पंडाल बक्शा के मनोज यादव बने प्रदेश सचिव भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार विरोध प्रदर्शन JNU के प्रोफेसर व कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और बर्खास्तगी की मांग डायट जौनपुर में 'कला संस्कृति महोत्सव' का भव्य आयोजन, शिक्षकों ने दिखाई अपनी कलात्मक प्रतिभा प्रतापगढ़ : बूथों पर विशेष कैंप लगाकर मतदाता सूची में जोड़े जा रहे नाम*
जौनपुर

बदलापुर में बच्चों से भरी स्कूल बस नहर में घुसी, बाल-बाल बचे 30 से 35 बच्चे*

पुलिया से टकराने के बाद नहर में उतरी सेंट जेवियर स्कूल की बस, शिक्षक के कथित बयान से लोगों में नाराजगी

बदलापुर (जौनपुर)। बदलापुर क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बच्चों से भरी सेंट जेवियर स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद नहर में उतर गई। हादसे के समय बस में करीब 30 से 35 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा सराय त्रिलोकी चौराहे के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते बस पुलिया से टकराने के बाद नहर में जा घुसी। हालांकि, हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, शिक्षक संदीप सिंह का कथित बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है। वायरल बयान में शिक्षक के हवाले से कहा जा रहा है, *"किसी बच्चे को लगा नहीं है तो क्या हुआ, घुस गया तो घुस गया..."* इस कथित टिप्पणी को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

हादसे में सभी बच्चों के सुरक्षित होने की खबर से अभिभावकों ने राहत की सांस ली, लेकिन इस घटना ने स्कूल वाहनों की गति, चालक की जिम्मेदारी और बच्चों की सुरक्षा के इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों की मांग है कि मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।