डायट जौनपुर में 'कला संस्कृति महोत्सव' का भव्य आयोजन, शिक्षकों ने दिखाई अपनी कलात्मक प्रतिभा
शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जौनपुर के प्रांगण में दिनांक 12/10/2026 को एक भव्य 'कला संस्कृति महोत्सव' का आयोजन
शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जौनपुर के प्रांगण में दिनांक 12/10/2026 को एक भव्य 'कला संस्कृति
महोत्सव' का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में बेसिक तथा माध्यमिक के शिक्षकों तथा डायट के प्रशिक्षुओं ने अपनी कला और सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीया नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्या एवं उपशिक्षा निदेशक/प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा द्वारा रिबन काटकर किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती का पूजन किया गया। इस शुभ अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षुओं ने सुमधुर
'सरस्वती वंदना' प्रस्तुत की अतिथियों के सत्कार की श्रृंखला में उप शिक्षा निदेशक द्वारा माननीया नगर
पालिका अध्यक्ष तथा उनके प्रतिनिधि डॉ रामसूरत मौर्य, निर्णायक मंडल (ज्यूरी टीम) का बुके व अंगवस्त्रम देकर भव्य स्वागत किया गया इसके पश्चात प्रशिक्षुओं द्वारा
'स्वागत गीत' प्रस्तुत किया गया मंच का उत्कृष्ट संचालन श्री धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया, जिनके द्वारा आमंत्रित किए जाने पर उप शिक्षा निदेशक महोदय ने अपने मुखारविंद से सभी का शाब्दिक स्वागत किया तथा बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अनवरत शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम चलते रहते हैं उसी के क्रम में कला एवं संस्कृति महोत्सव को शिक्षा से जोड़ा गया l ज्यूरी टीम और माननीया नगर पालिका अध्यक्ष महोदया ने अपने सारगर्भित एवं प्रेरक विचारों से शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की l कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'कला संस्कृति का अवलोकन' रहा,अतिथियों और दर्शकों ने शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को देखा और उनकी रचनात्मकता की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ प्रवक्ता प्रदीप कुमार मिश्रा, आलोक कुमार कार्यक्रम के नोडल प्रवक्ता राजकुमार, डॉ. सोनू भारती, नवीन कुमार सिंह, डॉ. किरन त्रिपाठी, अश्वनी पांडे, नीरज मणि तिवारी, विनय यादव एवं समस्त प्रवक्ता का विशेष सहयोग रहा निर्णायक मंडल के रूप में सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.आत्माराम तिवारी एवं अखिलेश मौर्य ने मूल्यांकन किया l कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागी शिक्षक एवं प्रशिक्षु और शिक्षाविद् उपस्थित रहे।




