मछली गांव बस्ती में सजा मां दुर्गा का पंडाल
वैदिक मंत्रोचार के साथ हुई पूजा; हिमांशु पांडेय ने की मां की आराधना
बदलापुर के मछली गांव (पंडित का पूरा) बस्ती में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को मां शेरावाली दुर्गा पूजा समिति की ओर से सजाए गए भव्य पंडाल में मां दुर्गा की पूजा -अर्चना हुई| वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजा संपन्न हुई| इस दौरान पूरा इलाका मां भगवती के जयकारों से गूंज उठा|
कार्यक्रम में हिमांशु पांडेय ने मां दुर्गा की पूजा की| उन्होंने क्षेत्र के सुख, समृद्धि, शांति और जन कल्याण की कामना की| कमेटी की ओर से पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है| सुंदर झूमर और रंग- बिरंगी रोशनी श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र है|
नवरात्रि के अवसर पर पंडाल में भक्ति मय माहौल बना हुआ है| कार्यक्रम में कमेटी के व्यवस्थापक हिमांशु पांडेय मित्रगण एवं गांव के सदस्य मौजूद रहे|
विज्ञापन · 336 × 280
