सिगरामऊ व जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, 72 मरीजों की ओपीडी
वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियों में दिखी कमी
सिगरामऊ/जौनपुर। सरकार की मंशा के अनुरूप रविवार को सिगरामऊ एवं जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, ठंड लगने तथा अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल पिछले आरोग्य मेले में जहां 187 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई थी वहीं इस बार कुल 72 ओपीडी दर्ज हुई
सिगरामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सक डॉ. अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में महिला चिकित्सक डॉ. श्रुति पांडे एवं फार्मासिस्ट श्रीराम यादव ने 67मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराई
वहीं, जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ अतुल तिवारी तथा वार्ड बाय मोने अली की देखरेख में 5मरीजों की ओपीडी दर्ज हुई। मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।

चिकित्सकों ने बताया कि इन दिनों वायरल बुखार का कहर कम हुआ है, परंतु अभी मच्छर जनित बीमारियों का खतरा टला नहीं है कुछ दिनों और सावधानी बरतने की जरूरत है
चिकित्सकों ने कहा कि यदि तीन दिन से अधिक समय तक बुखार बना रहता है तो आवश्यक जांच अवश्य करा ले