जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
गौरव यादव बने पंजाब के स्थाई डीजीपी रोटावेटर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, सिर धड़ से अलग* प्रतापगढ़ : मुसहर बस्ती चरिया में डीएम ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं* सिंहौली अंडरपास के पास मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, अनिल मोदनवाल उर्फ चिंजू के रूप में हुई पहचान प्रतापगढ़ : नवरात्रि पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, चार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए* प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा : हर पूजा पंडाल में सीसीटीवी अनिवार्य, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर*
जौनपुर

गौरव यादव बने पंजाब के स्थाई डीजीपी

गौरव यादव के पंजाब का डीजीपी बनने पर खुशी, लोगों ने दी बधाई

जौनपुर: बक्शा विकास खंड के नौपेड़वा बेलापार गांव निवासी पंजाब कैडर के आईपीएस गौरव यादव को पंजाब का डीजीपी नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रधान सचिव रह चुके गौरव की उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष है।
पंजाब कैडर 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव को डीजीपी बनाये जाने की खबर जैसे ही बेलापार गांव में मिली लोगों में खुशी के साथ गौरवाविंत महसूस कर रहे हैं। आईपीएस अधिकारी गौरव यादव पूर्व में पंजाब पुलिस के मॉडर्ननाइजेशन विंग का कार्य भी संभाल चुके हैं। मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव का कार्य भी देख चुके गौरव राज्य पुलिस में अब तक विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।
गौरव यादव शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के समय भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। विशेष प्रधान सचिव के पद पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को ही नियुक्त किया जाता है लेकिन पंजाब सरकार में दूसरा अवसर है जब किसी मुख्यमंत्री ने किसी आईपीएस अधिकारी को अपना विशेष प्रधान सचिव बनाया हो। गांव निवासी गौरव के चाचा आदित्य नारायण यादव बलई ने बताया कि गौरव के पिता भगवती प्रसाद यादव सेवानिवृत्त कर्नल हैं। कर्नल वर्तमान में लखनऊ स्थित अपने आवास पर रहतें है।
भगवती प्रसाद के एक मात्र पुत्र गौरव तथा दो पुत्रियां है जिसमें एक एम्स में डॉक्टर तथा दूसरी पीसीएस में एमडी है। इनकी शिक्षा दीक्षा कानपुर, लखनऊ और दिल्ली में हुई है। गौरव की इस उपलब्धि से गांव में खुशी देखी गई। शिक्षक दीपक जगदीश यादव, लालसाहब यादव, दिनेश कुमार यादव, मंगल यादव, शास्वत यादव आदि ने बताया कि पूरा गांव आज पुनः गौरवान्वित हुआ हैं।