जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
गौरव यादव बने पंजाब के स्थाई डीजीपी रोटावेटर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, सिर धड़ से अलग* प्रतापगढ़ : मुसहर बस्ती चरिया में डीएम ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं* सिंहौली अंडरपास के पास मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, अनिल मोदनवाल उर्फ चिंजू के रूप में हुई पहचान प्रतापगढ़ : नवरात्रि पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, चार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए* प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा : हर पूजा पंडाल में सीसीटीवी अनिवार्य, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर*
जौनपुर

रोटावेटर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, सिर धड़ से अलग*

मुंगराबादशाहपुर में खेत की जुताई के दौरान हुआ हादसा, आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

*संवाद माताचरण पांडे*
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में शनिवार सुबह खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि एक हाथ का पंजा और पैर भी कट गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, मधुपुर गांव निवासी विनोद सरोज का आठ वर्षीय पुत्र विशाल शनिवार सुबह खेलते-खेलते खेत की ओर चला गया। वहां ट्रैक्टर से खेत की जुताई हो रही थी। बताया जा रहा है कि विशाल रोटावेटर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी वह उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

आरोप है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक बच्चे का शव निकालकर खेत में छोड़कर फरार हो गया। करीब आधे घंटे बाद वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर शव पर पड़ी। उसने तत्काल परिजनों को सूचना दी। बेटे का शव देखकर माता-पिता बदहवास हो गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

**आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन**

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी, मुआवजे और आवास उपलब्ध कराने का आश्वासन मिलने तक अंतिम संस्कार नहीं करने की मांग पर अड़े रहे।

सूचना मिलते ही सीओ मछलीशहर परमानंद कुशवाहा चार थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

**तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था विशाल**

विनोद सरोज अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। विशाल तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके बाद छह वर्षीय भाई रितेश और चार वर्षीय बहन मुस्कान हैं। विशाल गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। स्कूल जाने के साथ ही वह पिता के काम में भी हाथ बंटाता था। मासूम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।