राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का सिंगरामऊ क्षेत्र में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत*
हरिहरपुर भगवान परशुराम द्वार के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, जिलाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी रहे मौजूद
सिंगरामऊ, जौनपुर।** राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर के सिंगरामऊ क्षेत्र में प्रथम आगमन पर जनपद की सीमा हरिहरपुर भगवान परशुराम द्वार के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ सांसद का अभिनंदन किया और उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत कुमार प्रजापति सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सिंगरामऊ मंडल अध्यक्ष सिकंदर मौर्य तथा मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष अजय सरोज समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सांसद का स्वागत किया।

सांसद विद्यासागर सोनकर के क्षेत्र में आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया
