ट्रक और पल्सर बाइक की जोरदार टक्कर
बाइक सवार की मौके पर मौत*
*संवाद:माता चरण पांडे*
सिकरारा/जौनपुर थाना क्षेत्र में फतेहगंज बाजार से करीब 500 मीटर पहले पीपल के पेड़ के पास ट्रक और पल्सर बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मछलीशहर निवासी के रूप में बताई जा रही है।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस मृतक की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन · 336 × 280