जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
शादी समारोह के विवाद ने पकड़ा तूल बक्सा ब्लॉक में संविधान दिवस पर कार्यक्रम रारीकला स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया बक्सा थाने में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस प्रतापगढ़: जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण* प्रतापगढ़: NH-56 के किनारे स्कूल में लापरवाही का आरोप, बच्चों के हाथ में विद्यालय खोलने की जिम्मेदारी!*
जौनपुर

बदलापुर खुर्द में बन रहा आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल

नवरात्रि की तैयारी हुई तेज "आदर्श दुर्गा पूजा समिति" बना रही अनोखा पंडाल

नवरात्रि और दुर्गा पूजा को लेकर बदलापुर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं स्थानीय बाजारों के साथ आसपास के गांव में भी दुर्गा पूजा समितियां पंडालों को आकर्षक रूप देने में जुटी हैं| बदलापुर खुर्द बाजार में आदर्श दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है इस बार पंडाल को विशेष स्वरुप देने के लिए समिति के सदस्य स्वयं मेहनत कर रहे हैं|
समिति के सदस्य पंडाल निर्माण में जुटे हुए हैं ताकि पूजा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं| पंडाल को अनोखे स्वरूप में तैयार किया जा रहा है| समिति का प्रयास है कि इसकी सजावट और बनावट श्रद्धालुओं को आकर्षित करें|
निर्माण कार्य में सदस्य आपस में सहयोग कर रहे हैं|
आदर्श दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अखिलेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि समिति की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनाया जा रहा है| इस बार पंडाल को अनूठा और सुंदर रूप देने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने बताया कि समिति के सदस्य मिलकर निर्माण कार्य में सहयोग कर रहे हैं|
दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बदलापुर खुर्द एवं आसपास के गांव के लोगों में काफी उत्साह है ग्रामीणों को पंडाल के तैयार होने और और मां दुर्गा के दर्शन शुरू होने का इंतजार है| समिति के सदस्य सभी व्यवस्थाएं पूरी करने में जुटे हुए हैं ताकि श्रद्धालु पूजा के दौरान आकर्षक पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन कर सकें|