युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
सिंगरामऊ, जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के लापता होने के मामले में उसकी मां ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, युवती की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री को गांव का ही निवासी राजबली गौतम पुत्र बसंतलाल गौतम बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। युवती के लापता होने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में सिंगरामऊ थानाध्यक्ष अखिलेश मौर्य ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि युवती की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस युवती को सकुशल बरामद करने के लिए प्रयास कर रही है।