मौर्य परिवार ने किया प्रीति भोज का आयोजन
बदलापुर खुर्द मे पूर्वजों के श्राद्ध-तर्पण और गया यात्रा के बाद हुआ आयोजन
गया जी का भोज: बदलापुर खुर्द के मौर्य परिवार ने गयाजी की यात्रा और पिंडदानालादि संस्कारों के संपन्न होने के बाद ग्रामवासियों, रिश्तेदारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया।
यात्रियों की जानकारी: यह यात्रा 30 सितंबर 2026 को आरंभ हुई थी, जिसमें प्रेमचंद मौर्य अपनी पत्नी शोभावती के साथ-साथ उमेश चंद्र मौर्य, उनकी पत्नी शकुंतला, राजेश मौर्य, सुरेश मौर्य दीपक मौर्यऔर प्रभावती मौर्य शामिल हुए थे।

सम्मान और आभार: कार्यक्रम में पधारे अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया और परंपरा का निर्वाह करने के लिए परिवार की प्रशंसा की। प्रेमचंद मौर्य, उमेश चंद्र मौर्य, राजेश मौर्य, सुरेश मौर्य, दीपक मौर्य, जयनाथ मौर्य, बैजनाथ मौर्य, श्यामजीत मौर्य एवं बस्ती से पधारे हरिराम सेठ (बिसारती) ने सभी का आभार व्यक्त किया।

व्यवस्था: तोयज मौर्य, पुल्लू मौर्य, बजरंगी मौर्य, विकास मौर्य (बिक्कू) एवं अन्य युवा सहयोगियों ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली।
