जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ : बेघर और राशन कार्ड विहीन लोगों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन* बृहद किसान प्रशिक्षण समारोह में किसानों को दी गई उन्नत कृषि की जानकारी सेवा संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का जुटा हुजूम बीमारी के बीच परिवार के लिए सहारा बने डॉ. आशीष तिवारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, तहसील में फूंका सांकेतिक पुतला* सर्विलांस से मिला सुराग, अंडरपास पर घेरा और दबोच लिया पॉक्सो का वांछित
जौनपुर

बृहद किसान प्रशिक्षण समारोह में किसानों को दी गई उन्नत कृषि की जानकारी

इंडो रामा इंडिया प्रा. लि. ने कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए किसानों को किया जागरूक

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। इंडो रामा इंडिया प्रा. लि. कंपनी, जगदीशपुर के तत्वावधान में बुधवार को विकासखंड मुंगराबादशाहपुर के रायपुर होलपुर गांव में बृहद स्तरीय किसान प्रशिक्षण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता कर उन्नत कृषि तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज एवं कृषि उत्पादों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।प्रशिक्षण कार्यक्रम में कंपनी के उच्च अधिकारियों एवं कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक खेती की तकनीक अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उपाय बताए। कंपनी के एमडीएम विवेक सिंह, एएसएम मुकेश पांडेय, एरिया मैनेजर एवं कृषि सलाहकार संतोष सिंह तथा फार्म एडवाइजर आलोक सिंह ने किसानों को कंपनी के उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अधिकारियों ने विशेष रूप से आईपीपी प्रोडक्ट तथा अन्नपूर्णा गेहूं बीज की विशेषताओं के बारे में किसानों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण बीज का चयन, संतुलित उर्वरक का प्रयोग और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर किसान अपनी उत्पादन लागत को नियंत्रित करते हुए बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान किसानों की कृषि संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान भी विशेषज्ञों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होलपुर ग्राम प्रधान सोनू सिंह रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख रिटेलर एवं होलसेलर गुप्ता खाद भंडार, रजक खाद भंडार, अश्वनी खाद भंडार, लक्ष्मी खाद भंडार तथा पटेल खाद भंडार रामपुर के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

कंपनी के अधिकारियों ने किसानों से वैज्ञानिक तरीके से खेती करने, गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादों का प्रयोग करने तथा फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण समारोह के दौरान किसानों में कृषि के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही उन्हें बेहतर उत्पादन के लिए व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।