जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
खेत की जुताई को लेकर बढ़ा विवाद अमृत सरोवर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत प्रतापगढ़ : इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, जांच को भेजा सैंपल भदोही का नाम बदलकर होगा संत रविदास नगर, सीएम योगी ने किया ऐलान* शाहगंज में सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में मची सनसनी* प्रतापगढ़ : हाईकोर्ट से राज्यसभा तक पहुंचे राधाकांत ओझा*
जौनपुर

खेत की जुताई को लेकर बढ़ा विवाद

*बुजुर्ग की पीटकर हत्या, गांव में तनाव मौके पर पुलिस बल तैनात*

मीरगंज (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के जरौना गांव में सोमवार शाम खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने पट्टीदारों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

जरौना निवासी काशीनाथ उपाध्याय सोमवार शाम करीब छह बजे अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई करा रहे थे। इसी दौरान उनके पट्टीदार विनोद और विकास मौके पर पहुंच गए और खेत की जुताई का विरोध करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

परिजनों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर विनोद और विकास ने काशीनाथ उपाध्याय के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए मछलीशहर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बुजुर्ग की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थानाध्यक्ष अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीओ मछलीशहर परमानंद भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने गांव में स्थिति को नियंत्रित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मामले में परिजनों की तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

*वार्ड नंबर 20 जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी* *जनता के सुख-दुख में साथ रहना ही हमारी प्राथमिकता : महेंद्र प्रताप यादव*