जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
गया महात्म्य श्रवण के बाद पितृ उद्धार के लिए गया रवाना हुए हरिनारायण शुक्ला सुल्तानपुर : कादीपुर चोरी का विरोध करने पर शिक्षक दंपती को फावड़े से काट डाला गांधी जयंती पर स्वच्छता का लिया संकल्प, प्रशिक्षणार्थियों ने चलाया सफाई अभियान बृजेश सिंह ने किया रामनन्दन सिंह व सोनापति देवी के प्रतिमा का अनावरण तेरहवीं पर स्व. कुंज बिहारी मिश्रा को दी श्रद्धांजलि ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिरा, सिर में आई गंभीर चोट
सुल्तानपुर

सुल्तानपुर : कादीपुर चोरी का विरोध करने पर शिक्षक दंपती को फावड़े से काट डाला

*कादीपुर का कुंभी डुड़िया हत्याकांड, कंप्यूटर सीखने वाला निकला हत्यारा; 34,960 रुपये और आला-ए-कत्ल बरामद*

सुलतानपुर। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डुड़िया स्थित मनराजी शिक्षण संस्थान में हुए चर्चित शिक्षक दंपती हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, चोरी के इरादे से संस्थान में घुसे दो आरोपियों ने विरोध करने पर शिक्षक मुकेश कुमार सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की फावड़े से हमला कर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि 28 सितंबर की रात हुई इस दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। मामले के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान पुलिस ने राकेश कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय लहुरी यादव तथा आशीष यादव उर्फ डब्बू यादव पुत्र हरिनाथ यादव, दोनों निवासी कुंभी डुड़िया, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि राकेश कुमार यादव मनराजी शिक्षण संस्थान में कंप्यूटर सीखने आता था। इसी दौरान उसने संस्थान के कार्यालय, चाबियों, अलमारी और वहां रखी नकदी की जानकारी हासिल कर ली थी। बाद में उसने अपने साथी आशीष यादव के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, घटना वाली रात दोनों आरोपी चोरी करने संस्थान पहुंचे, लेकिन शिक्षक दंपती ने उन्हें देख लिया और विरोध किया। पकड़े जाने के भय से आरोपियों ने फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दोनों की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी संस्थान से नकदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 34,960 रुपये नकद, मृतका विनीता सिंह का आधार कार्ड, हत्या में प्रयुक्त फावड़ा तथा घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपियों ने मृतका का मोबाइल फोन एक कुएं में फेंक दिया था ताकि साक्ष्य मिटाए जा सकें।
पुलिस का कहना है कि संस्थान की आंतरिक जानकारी का फायदा उठाकर चोरी की साजिश रची गई थी, लेकिन शिक्षक दंपती के विरोध के चलते यह वारदात एक जघन्य दोहरे हत्याकांड में बदल गई।

*वार्ड नंबर 20 जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी* *जनता के सुख-दुख में साथ रहना ही हमारी प्राथमिकता : महेंद्र प्रताप यादव*